Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेबकतरे को रंगेहाथों पकड़कर की धुनाई किया पुलिस के हवाले

जेबकतरे को रंगेहाथों पकड़कर की धुनाई किया पुलिस के हवाले

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आगरा-अलीगढ राजमार्ग सासनी स्थित हनुमान चौकी के निकट राधिका ढाबा पर एक युवक को दूसरे युवक की जेब काटते हुए लोगों ने रंगेहाथों पकड लिया, जिसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को जेबकटी के आरोप में जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गांव रूहल निवासी कृष्ण कुमार पुत्र महेश शर्मा, राधिका ढाबा के सामने खड़ा था तभी एक युवक आया और कृष्ण कुमार की पेंट में पीछे की जेब में रखा पर्स खींचने लगा। इसकी भनक जैसे ही कृष्ण कुमार को लगी तो उसने युवक का हाथ पकड लिया और शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ढाबे पर मौजूद लोग आ गये और युवक की धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने युवक को पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को जेलकटी के आरोप में जेल भेजा है। जेल भेजे गये युवक का नाम बंटी पुत्र मुवीन खां निवासी नगला भूरा बताया है।