Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

चायल/कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रतगहॉ में बीती देर रात पति ने पत्नी का फावड़ा से गले में वार कर उतारा मौत के घाट। मौके पर चरवा पुलिस ने पहुँच कर पति को हिरासत में लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सवाल इस बात का है कि चरवा थाना क्षेत्र में दिन ब दिन अपराधी घटना को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाता है और चरवा प्रशासन अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं लगा पाता जिससे इन दिनों चरवा क्षेत्र में अपराध बढ़ता ही जा रहा हैं। बीते 2 दिन पहले चौराडीह में हुए मर्डर का अभी तक खुलासा नहीं हुआ और दूसरी तरफ रतगहॉ में पति ने पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। चरवा पुलिस कार्यवाही में जुटी तो लेकिन सच्चाई का पता नहीं लगा पायी। सूत्रों के मुताबिक मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पति, पत्नी में आज तक कोई तूतू-मैंमैं भी नहीं हुआ तो पति अपनी ही पत्नी को मौत के घाट क्यों उतारेगा चर्चा का विषय बना हुआ है।