Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन लोगों को आई गम्भीर चोट

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन लोगों को आई गम्भीर चोट

ड्राइवर की हालत नाजुक कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। गेंहू लादकर जा रहे ट्रैक्टर के खाई में पलटने से एक पल्लेदार की मौत वही ड्राइवर की हालत नाजुक, नाजुक हालत में किया गया कानपुर रिफर। दो अन्य के आयी मामूली चोट। बुधवार शाम को बिकरु गांव से शिवली की ओर जा रहे गेंहू लादकर ट्रैक्टर पांडो नदी के पास खाई में पलट गया। वही एक पल्लेदार की ट्राली में दबकर मौत हो गयी। घायल शिव नारायण पल्लेदार ने बताया कि छुनुवा गुप्ता गल्ले का काम करते है। उनके ट्रैक्टर से चालक राम नरेश यादव पल्लेदार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि सोनू उम्र 35 ट्राली में दब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। शिव नारायण और लल्लू के मामूली चोट आई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचसी के सामने शव रख कर जाम लगा दिया। कोतवाल ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। वही कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।