Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विजेन्द्र सागर बने भारतीय सत्य विजयी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

विजेन्द्र सागर बने भारतीय सत्य विजयी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारतीय सत्य विजयी पार्टी हाथरस सुरक्षित विधान सभा सीट पर पार्टी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सासनी के इंडियन विजेन्द्र सागर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री सागर के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। समर्थकों ने नानऊ रोड स्थित उनके आवास पर मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया।
विजेन्द्र सागर ने बताया कि सत्य के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी ने का भारत को खुदगर्ज एवं झूठी राजनीति करने वालों से मुक्त कराकर भयमुक्त शासन और जातिवाद से छुटकारा दिलाने का काम करना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमारा मजहब एक है तो हमारी जाति भी एक है, इसलिए हम निष्पक्षता की मिसाल कायम कर भारत को नया रूप देने के लिए बाध्य है। इस दौरान सैकडों समर्थक मौजूद थे।