Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुम्हारी कला के अंतर्गत कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क टूल किट्स दिया जायेगा

कुम्हारी कला के अंतर्गत कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क टूल किट्स दिया जायेगा

इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन पत्र 18 जून तक करें जमा- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 माटी कला बोर्ड, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद प्रयागराज को कुम्हारी कला के अन्र्तगत मिटटी कला से सम्बन्धित कार्य करने वाले प्रजापति समाज के कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क टूल किटस वितरण एवं प्रशिक्षण दिलाये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन पत्र संलग्नको (आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा मिटटी का कार्य करने से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता) के साथ आवेदन पत्र भरकर कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 59 नया कटरा प्रयागराज में किसी भी कार्य दिवस में दिनाॅक-18 जून, 2020 तक जमा कर सकते हैं।