Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिकन्दरा तहसील सभागार में नीलामी 26 जून को

सिकन्दरा तहसील सभागार में नीलामी 26 जून को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 महामारी के कारण तहसील सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात में प्रवाहित यमुना नदी में मत्स्य आखेट नीलामी दिनांक 27 मार्च 2020 को होनी थी। उक्त नीलामी 24 मार्च 2020 को लाॅकडाउन होने के कारण अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गयी थी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी सिकन्दरा आरसी यादव ने बताया कि पुनः नीलामी दिनांक 26 जून 2020 को समय अपरान्ह्न 2 बजे तहसील सभागार सिकन्दरा में होगी।