Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 23 जुलाई को

ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 23 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा प्रवासी श्रमिक पुरूष/महिला बेरोजगारों के लिए दिनाॅक 23 जुलाई 2020 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें कम्पनियों/संस्थाओ द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतया आनॅलाइन है इसमें अभ्यर्थियों को नियोजकों/कम्पनिंयों द्वारा आनॅलाइन साक्षात्कार लिया जायेगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों के मोबाइल नम्बर पर ही नियुक्ति  की सूचना दी जायेगी। रोजगार मेले के लिये इच्छुक अभ्यर्थी दिनाॅक 22 जुलाई 2020 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ (सेवा मित्र एप) पर पंजीयन करए अपने रोजगार पंजीयन (कार्ड) आई0डी0 के माध्यम से कर सकते है। साक्षात्कार हेतु कम्पनी/संस्थाओं द्वारा दूरभाष के माध्यम से अभ्यर्थियों से सम्पर्क किया जायेगा।