Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपहृत/गुमशुदा की दे जानकारी

अपहृत/गुमशुदा की दे जानकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद के थाना डेरापुर में मु.अ.सं. 338/19 धारा 364/506 आईपीसी से सम्बन्धित अपहृत/गुमशुदा रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम भडावल, थाना डेरापुर कानपुर देहात का है। जिसका हुलिया रंग सांवला, चेहरा लम्बा, नाक, कान कद औसत उम्र करीब 30 वर्ष जो करीब 2 वर्ष पूर्व अपहरण/चले जाने के उपरान्त अभी तक अपने घर वापस नही आया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए थाना डेरापुर प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र ने बताया कि वादिया रामदेवी पत्नी रामप्रकाश निवासिनी ग्राम भडावल, थाना डेरापुर का देवर रामविलास पुत्र मौजीलाल निवासी उपरोक्त वादिया के पुत्र रवि पुत्र रामप्रकाश को करीब 2 वर्ष पूर्व अपने साथ कही ले गया था जिसका अभी तक कोई अता पता नही चल सका है। उन्होंने अनुरोध किया है कि वादिया के पुत्र रवि की कोई जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी डेरापुर 9454401472, पिता रामप्रकाश 8303100722, थाना प्रभारी डेरापुर 9454403695 पर दे सकते है।