Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएसपी के नेतृत्व में मास्क न पहनने को लेकर चला अभियान

एसएसपी के नेतृत्व में मास्क न पहनने को लेकर चला अभियान

वाहनों पर स्टीकर लगाकर लोगों को दिया कोरोना बचाव का संदेश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी सचिन्द्र पटेल के नेतृत्व में बीती रात सुभाष तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क न लगाने वाले लोगों को पकड़ा गया और उन्हें मास्क पहनने को देने के साथ ही कहा गया कि वे अन्य आते जाते लोगों को भी मास्क के प्रति जागरूक करें। इस दौरान एक युवा द्वारा जब मास्क नहीं लगाया गया तो फिर एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने जब तक चेकिंग अभियान चला, उसे मास्क दिलाकर खुद पहनने के साथ आते जाते अन्य वाहन चालकों को मास्क पहनने के लिये जागरूक करने का कार्य दिया। साथ ही जागरूकता को लोगों की वाहनों पर स्टीकर आदि लगाने का कार्य किया।