Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक की गोली मारकर हत्या

युवक की गोली मारकर हत्या

  1. फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की सांय एक युवक को किन्ही लोगों ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
    नसीरपुर के रामनगर निवासी घनश्याम उर्फ वीटू पुत्र रामदास ससुराल कहने की घर से निकला था तभी रास्ते में मड़वा गांव के पास उसे किन्ही लोगों ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। नसीरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।