Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रक्षा बंधन को लेकर पालिका चेयरमैन मुमताज बेगम ने दिए निर्देश

रक्षा बंधन को लेकर पालिका चेयरमैन मुमताज बेगम ने दिए निर्देश

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। रक्षा बंधन को लेकर नगर पालिका ने भी अपनी सारी तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया है। नगर पालिका चेयरमैन मुमताज बेगम ने मंदिरो के अलावा नगर में साफ-सफाई, चूना का छिड़काव के लिए सभी तैयारियां तय समय तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुमताज बेगम ने सभी कर्मचारियों से कहा कि तीन अगस्त को सभी जगह सुबह 7 बजे तक सफाई व चूने के छिड़काव हो जाना चाहिए। जिसकी जिम्मेदारी एरिया के सफाई नायकों को सौंपी गई है। वहीं चेयरमैन पति अब्दुल वाहिद रविवार को नगर का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। सफाई को देखते हुए नगर पालिका की ओर से टीम भी गठित की गई है।