
शिवली नगर पंचायत में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए झण्डा रोहण कर शहीदो को नमन कर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया। वही नगर पंचायत में अकबरपुर सांसद मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह भोले ने पहुंच कर झंडा रोहण किया साथ ही महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया।वही सासंद ने बताया कि वीर सपूत हमारे सैनिक जिनके वजह से हम सब अमन चैन से बैठे है वो सिर्फ भारतीय सेना के जवानों की देन है हम सब को अपने भारतीय सैनिको पर गर्व है। ग्राम सरैया प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान श्याम सिंह व सचिव प्रमिला अग्निहोत्री के साथ शिक्षको ने झण्डा फहरा कर स्वतन्त्रता दिवस मनाया। ग्राम प्रधान ने स्वतंत्रता दिवस पर पौधे लगाकर एक मिसाल पेश की वही सभी लोगो से एक पौधा लगाने का आग्रह किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ल उर्फ मुन्नू शुक्ल, अधिशाषी अधिकारी एम एल गौतम, चारु अवस्थी, अमन पाठक, अवनीश शुक्ल, वीरेंद्र तिवारी, राज कुमार, विष्णु दीक्षित, अनुभव मिश्रा, राजा सैनी, साहुल, गोपाल तिवारी, गौरव तिवारी, अरुणोदय अग्निहोत्री, राम जी अग्निहोत्री, अरविंद त्रिवेदी, मौजी अग्निहोत्री, मेवा लाल कश्यप, बन्टी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।