Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुंडी काटकर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

कुंडी काटकर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर में इस समय चोरों के हौसले बुलंद है। थाना से चंद कदमों की दूरी पर चोरी कि घटना को अंजाम दे दिया। तहसील के सामने से समाचार पत्र विक्रेता का हजारों का सामान कमरे की कुंडी काटकर चोरी हो गया। सुबह जब उक्त युवक अपना सामान निकालने कमरे में पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकारी का पता लगा। बाद में विक्रेता युवक ने चोरी की घटना की तहरीर थाने में दी है। थाने के निकट से ही हुई चोरी की वारदात से लोग भी हतप्रद है। पास में ही लोहे का ब्लेड भी पड़ा हुआ था। वहीं दो दिन पूर्व भी नगर पालिका के निकट से एक चाय विक्रेता के खोखे से भी चोरी की वारदात हो चुकी है।
सोनू रावत उर्फ दौजीराम पुत्र महावीर प्रसाद निवासी बड़ा बाजार तहसील के सामने पुरानी मुंसिफी सड़क किनारे फड़ लगाकर समाचार पत्र एवं अन्य सामान बेचने का काम करता है। शाम को समान वो खाली पड़ी मुंसिफी में बने एक कमरे में रखकर जाता है। 15 अगस्त को वो दुकान बंद कर घर चला गया तथा 16 अगस्त को अखबारों की छुट्टी होने के कारण उसने फड़ नहीं लगाया। आज सोमवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब सामान लेने कमरे के निकट पहुंचा, तो दुकान की कुंडी टूटी हुई देख उसके होश उड़ गए। सोनू के अनुसार चोर उसके यहां से करीब 10 हजार से अधिक के मास्क एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।