Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में रखे झूला में लगी आग

घर में रखे झूला में लगी आग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के 60 फुटा रोड पर एक मनोरंजनकर्ता के घर संदिग्ध हालत में मिक्की माउस झूला जलकर खाक हो गयी। पीड़ित ने रंजिश के चलते पडोसी पर आग लगाने का आरोप लगते हुए थाने में तहरीर दी। रामगढ़ क्षेत्र के 60 फुटा रोड निवासी मुख्तार नामक व्यक्ति मेलों व शादी समारोह के दौरान बच्चो के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस झुला लगाकर अपने परिवार को पालन करता था। विगत रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर रखे झूले में आग लगा दी गयी। आग की लपटें उठने पर वही जाग गया। जिसने पडोसियों की सहायता से आग पर काबू पाया। उक्त मनोरंजनकर्ता की पत्नी किस्मत बैगम पत्नी मुख्तार ने थाने में गुले पुत्र कल्लू के खिलाफ थाने में आग लगाने की तहरीर दी। क्यो कि उसके साथ पुरानी रंजिश साजेदार के रूप में चल रही है।