Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

⇒विवाहिता ने पति पर लगाया अवैध संबंधों का आरोप, थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी 33 वर्षीय मीरा पत्नी सर्वेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। जिसके कारण वह विरोध करने पर मारपीट करते हुए, इतना ही नही घर से निकालने तलाग देने के लिए भी दबाब बना रहे है। पीड़िता ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे है। जिसमें लडकी शादी की उम्र की होने जा रही है। पुलिस ने पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया है। वहीं दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र बौद्धाश्रम निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश, मौहल्ला खेडा निवासी शकुन्तला पत्नी मुन्नालाल राठौर को भी कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्होने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।