Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीमारी के चलते ग्राम प्रधान की हुई मौत

बीमारी के चलते ग्राम प्रधान की हुई मौत

अमेठी। शुकुल बाजार स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी ग्राम प्रधान की लम्बी बीमारी के चलते मौत हो गई। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार ऊंचगांव निवासी ग्राम प्रधान हौसला प्रसाद (78वर्ष) की बीमार चल रहे थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था और वह अस्पताल में भर्ती थे। आज दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम प्रधान हौसला प्रसाद की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों में व गांववासियों में दुःख का माहौल बन गया।