Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मासूम के साथ दुष्कर्म आरोपी भेजा जेल

मासूम के साथ दुष्कर्म आरोपी भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को थाना पुलिस ने धर दबोचने के बाद जेल भेजा है। रसूलपुर क्षेत्र के एलानी नगर निवासी 14 वर्षीय रोहित पुत्र रामानन्द ने विगत सायं पड़ोस की ही एक सात वर्षीय मासूम बच्ची को बहला -फुसला कर अपने घर की छत पर लग गया। जहां उसके साथ यौन उत्पीडन किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर किशोर को पकड लिया। जिसको पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर किशोर को जेल भेजा गया। किशोर के पिता की माने तो उसके बच्चे को पुरानी रंजिश के चलते झूठे आरोप में फंसाया गया है।