Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हत्या की रिपोर्ट दर्ज

हत्या की रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/सादाबाद, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर में बीती रात्रि को होटल पर खाना खाकर लौट रहे 25 वर्षीय युवक विकास उर्फ मोनू पालीवाल पुत्र विश्वेसर पालीवाल निवासी कस्बा बिसावर की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के भाई योगेश पालीवाल द्वारा घटना की रिपोर्ट अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज करा दी है। कोतवाली पुलिस घटना की छानवीन में जुट गई है और कुछ लोगों को अपनी हिरासत में लिया है।