Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीमारी के चलते व्यक्ति की मौत

बीमारी के चलते व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला शेंदलाल में बीमारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना शिकोाहाबद क्षेत्र के गांव नगला शेंदलाल निवासी 45 वर्षीय संकेश कुमार पुत्र भजनलाल विगत काफी दिनों से बीमार चल रहा था। आज श्वांस लेने में अत्यधिक परेशानी होने लगी। जिसको परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहंुचे। जहाॅ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। व्यक्ति की मौत के बाद शव को अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में भिजवाया। जहाॅ उसकी पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी।