Sunday, March 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हनुमान जयंती पर 10-11 को होंगे अनेकों कार्यक्रम

हनुमान जयंती पर 10-11 को होंगे अनेकों कार्यक्रम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। मुरसान के नगला बाबू स्थित श्री पोखर वाले दक्षिणमुखी हनुमान जी महाराज की जयन्ती व 17वां वार्षिकोत्सव आगामी 10 अप्रैल से मनाया जायेगा। इस मौके पर श्री हनुमान जयन्ती मेला भी धूमधाम से आयोजित होगा। मुरसान के नगला बाबू स्थित पोखर वाले श्री दक्षिणामुखी हनुमान जी महाराज का हनुमान जयन्ती के उपलक्ष्य में 17वां वार्षिकोत्सव 10 व 11 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा। 10 अप्रैल को प्रातः 7 बजे अखण्ड ज्योति प्रज्जवलन व श्री रामायण पाठ का शुभारम्भ होगा, जबकि 11 अप्रैल को सायं 4 बजे से भव्य भजन कीर्तन, सायं 5 बजे से अलौकिक दर्शन व भोग वितरण तथा रात्रि 10 बजे महाआरती का आयोजन होगा।