Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्धवा गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती

अन्धवा गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती

कौशाम्बी, आशा सिंह। आज का दिन यानी 25 सितंबर इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है, आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। ग्राम सभा अन्धावा में आज पंडित दीनदयाल उपाध्यय जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ के मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री नरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि आखिरी छोर के गरीब किसानों के लिए हमें काम करना हैं। इस मौके पर भाजपा नेता विमलेश मिश्रा, उदयनरायण मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, भुपेन्द्र सिंह, राजकुमार द्विवेदी, हरिशंकर केशरवानी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।