Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में  सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में  सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर, अंशुल साहू। मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में कुछ कार्यकर्ता एकत्रित होकर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा लोहार ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है ग्राम धर्मपुर मजरा बाकी के काश्तकार हैं। बाकी ग्राम सभा में स्थाई गौशाला बनी हुई है, जिसमें प्रधान व सचिव अन्ना जानवरों को नहीं बंद कर रहे हैं। जिससे किसानों की खरीफ की फसल नष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रवि की फसल के लिए पूरे काश्तकार परेशान हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रधान व सचिव को आदेशित किया जाए कि अन्ना जानवरों को गौशाला में बंद कर दें। जिससे समय से फसल बोई जा सके एवं खरीफ की फसल को बचाया जा सके। ज्ञापन देते समय देवेंद्र पाल, अमर सिंह, शिवविशाल, बृजेश कुमार, मूलचंद रामबरन रामबालक, देवनारायण, अरविंद, रामबाबू, रामअवतार पाल, बाबू रामपाल, चंद्रभान सोनी, विजय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।