Sunday, May 3, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभिवावकों को शिक्षा माफियाओं से डरने की कोई जरूरत नहीं – मनीष शर्मा

अभिवावकों को शिक्षा माफियाओं से डरने की कोई जरूरत नहीं – मनीष शर्मा

कानपुर नगर, जन सामना। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उ०प्र० अभिवावक विचार परिषद के तत्वावधान में अभिवावक संघ ने गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर में संयुक्त प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर पैदल शांति मार्च किया। कानपुर में अभिवावक हरमिलाप मिशन स्कूल के पास प्रातः काल 10ः00 बजे से ही एकत्रित होना प्रारम्भ हो गये थे और तख्तियां हाथों में लिए रघुपति राघव राजा राम इनको सन्मति दे भगवान रामधुन गा रहे थे तख्तियों में गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों के नीचे प्रतीक रूप मे गांधी जी के तीन बंदर, सरकार, शिक्षा माफिया, प्रशासन बने हुऐ थे।
जिसमे सरकार को अभिवावकों की आवाज सुनाई नहीं दे रही शिक्षा माफिया को अभिवावकों की परेशानियाँ दिखाई नहीं दे रही और प्रशासन, शिक्षा माफिया के आगे नतमस्तक है न कुछ बोल रहा है न सरकार व न्यायालय के आदेश के बाद भी लगातार दबाव बनाने के लिए बच्चों के नाम व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव किये जा रहे हैं। उन विद्यालयों पर कोई कार्यवाही कर रहा है पैदल शांति मार्च हरमिलाप स्कूल से प्रारंभ होकर दबौली मोड़ से होते हुऐ पढाई जितनी फीस उतनी, जैसी शिक्षा वैसा शुल्क’ नारेबाजी करते हुऐ चिंटल्स स्कूल से होते हुऐ शास्त्री चौक पहुंचा। वहां पर देश को जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा में बदल गया। अभिवावकों को संबोधित करते हुऐ विचार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा अभिवावकों को इन शिक्षा माफियाओं से डरने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने व न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है और हम लोगों से भी जिलाधिकारी ने बैठक में कहा है कि बच्चों के नाम स्कूल से नहीं काटे जाऐंगे उसके बाद भी बेखौफ होकर विद्यालय लगातार नाम रिमूव कर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। जिससे अभिवावक व बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं विचार परिषद लगातार जिला विद्यालय निरीक्षक को सूची प्रेषित कर रहा है। जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो घेरा डालो डेरा डालो हठयोग आंदोलन शुरू कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। पैदल मार्च करने वालो में प्रमुख रूप से मनीष शर्मा, विनीत कपूर, सुनील मिश्रा, देवेश द्विवेदी, मनीष मिश्रा, अचला श्रीवास्तव, निधि द्विवेदी, उषा शुक्ला, सुमित मिश्रा, अरूण तिवारी, महेश भागनानी, कमलेश मिश्रा, संजय शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, बद्रीनारायण तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।