Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में से हजारों की चोरी

घर में से हजारों की चोरी

हाथरस/सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में एक मकान में से अज्ञात हजारों की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गये। नूरपुर निवासी श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी राजन सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव का ही नामजद एक व्यक्ति उसके घर में से 25 हजार रूपये व सोने-चांदी के जेवरातों को चोरी कर ले गया।