हाथरस/सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कस्बा के मौहल्ला लाला का नगला स्थित एक अस्पताल में दवा लेने आये रिटायर पोस्ट आॅफिस कर्मचारी के 75 हजार रूपयों से भरे बैग को अज्ञात शातिर पार कर ले गये। घटना से भारी खलबली मच गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली निवासी रिटायर पोस्ट आॅफिस कर्मचारी श्याम सुन्दर पुत्र जयनारायण सिंह आज बैंक से 75 हजार रूपये निकालकर लाये थे। रूपयों को अपने बैग में रखकर वह कस्बा के मौहल्ला लाला का नगला स्थित एक अस्पताल में दवा लेने गये थे और दवा लेने के वक्त उनका बैग वहीं पर रखा था और इसी दौरान अज्ञात शातिरों ने रूपयों सहित उनका बैग पार कर दिया। घटना की खबर से भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसआई विपिन यादव पहुंच गये और पुलिस छानवीर में जुट गई है। रिपोर्ट हेतु तहरीर दे दी गई है।
Jansaamna