Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोडवेज बस ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा

रोडवेज बस ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा

सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। बीती रात्रि को मेला कर लौट रहे चाट ढ़केल वाले आधा दर्जन लोगों को एटा जीटी रोड पर गांव उमरावपुर के पास एक रोडवेज बस ने बेकाबू होकर रौंद दिया जिससे आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन सभी घायलों को सीएचसी से गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है। घायलों में बौबी पुत्र मोहनलाल, विष्णु पुत्र सुरेशचन्द्र, वेदप्रकाश पुत्र कालीचरन, अरूण पुत्र हरिशचन्द्र, शिवा पुत्र भूप्रकाश समस्त निवासी मौहल्ला दमदमा कस्बा हैं जबकि 2-3 लोग अन्य हैं। उक्त लोग चांदनपुरा से रात्रि को मेला कर लौट रहे थे।