Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नाला निर्माण कार्य रुकवाने की मांग

नाला निर्माण कार्य रुकवाने की मांग

टूंडला, जन सामना संवाददाता। भाजपा नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता ने भर्रा नाला निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। नगर अध्यक्ष का कहना है कि नाला निर्माण को लेकर पूर्व में तहसील दिवस में शिकायत की गई थी। जिसमें एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी नाला निर्माण का कार्य अनवरत जारी है। नगर अध्यक्ष ने कार्य न रुकने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।