Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिन दहाड़े असलहाधारी बदमाशों ने व्यापारी से चैन लूटी

दिन दहाड़े असलहाधारी बदमाशों ने व्यापारी से चैन लूटी

उन्नाव, जन सामना संवाददाता। उन्नाव का पौष इलाका आवास विकास कालोनी बी ब्लाक पानी की टंकी के पास में आज सुबह 11 बजे व्यापारी राम सिंह पटेल घर के बाहर दरवाजे पर धूप में बैठे थे तभी दो असलहाधारी लूटेरे बाइक से आकर चैन छीन कर भागे झड़प में उनका कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस छोड़ भागे।
दिन-दहाड़े इस घटना के भय के मारे मोहल्ले में अन्य व्यापारी सुनील राजपाल भट्टे वाले, सुनील अरोरा भट्टे वाले, के. कें सिंह भट्टे वाले, बड़े व्यापारी के परिवार वाले दहशत में है कि दिन दहाड़े सुबह 11 बजे सब घर में कैद होने को मजबूर हो गये बच्चों को घरों में कैद किया गया।