Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुकान संचालन ऋण योजना के अन्तर्गत इच्छुक विकलांगजन करें आवेदन

दुकान संचालन ऋण योजना के अन्तर्गत इच्छुक विकलांगजन करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकलांग जन विकास विभाग द्वारा संचालित दुकान संचालन ऋण योजना के अन्तर्गत इच्छुक विकलांगजन आवेदन फार्म कार्यालय जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कमरा नंबर 105 विकास भवन कानपुर देहात से प्राप्त कर फार्म भर कर समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करके जमा कर सकते है। उक्त सुविधा का लाभ जिन विकलांगजनो द्वारा पूर्व में प्राप्त किया जा चुका है उन्हें पुनः इस सुविधा का लाभ प्रदान नही किया जायेगा। अतः विकलांगजनों को सूचित किया जाता है कि कार्यालय में दुकान संचालन हेतु ऋण योजना से संबंधित आवेदन फार्म भर कर समस्त औपचारिकताओं /आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करा दे। यह जानकारी जिला विकलांग जन विकास अधिकारी शिव सिंह ने दी है।