Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार पुलिस की दम पर तानाशाही कर लोकतंत्र का गला घोंट रही : यामीन वारसी

भाजपा सरकार पुलिस की दम पर तानाशाही कर लोकतंत्र का गला घोंट रही : यामीन वारसी

रसूलाबाद/कानपुर देहात। प्रसपा अल्प संख्यक सेल के प्रदेश महासचिव यामीन खान वारसी ने किसान विरोधी बिल के विरोध में किसान संगठनों द्वारा भारत बन्द आवाहन पर पुलिस द्वारा किसान नेताओ व विपक्षी दलों के नेताओ को नजर बन्द किये जाने पर तीखी टिप्पणी व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
प्रसपा अल्पसंख्यक सेल के महासचिव यामीन खान वारसी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटकर पुलिस की दम पर तानाशाही कर किसानों के साथ अत्याचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब किसानों पर सरकारों ने पुलिस की दम पर अत्याचार कराया गया तब तब उन सरकारों का पतन ही हुया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसानों का धान क्रय केंद्रों पर नही खरीदा जा रहा है जिससे किसानों में व्यापक रोष व्याप्त है। यह भी आरोप लगाया कि मिल मालिको द्वारा कम मूल्य पर खरीदी जा रही धान को किसानों के ही कागजात पर सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद दर्शाकर बहुत बड़ा धोखा सरकार व शासन में बैठे अधिकारियों के साथ एक सुनियोजित साजिश के साथ किया जा रहा है।