Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धारा 182 के नोटिस किये चस्पा

धारा 182 के नोटिस किये चस्पा

हाथरस। जानलेवा हमला व अन्य मामलों में न्यायालय में विचाराधीन मुकद्दमे में न्यायालय से वांछित चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा धारा 182 के तहत कार्यवाही करते हुए उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना हाथरस जंक्शन में पुलिस द्वारा लाढ़पुर पुलिस चैकी क्षेत्र के न्यायालय से वांछित चल रहे दो आरोपियों राजेंद्र पुत्र कंचन सिंह व रवि पुत्र मेहताब सिंह निवासी गण गांव लाढ़पुर के कोर्ट में हाजिर न होने पर धारा 182 के तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।