Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्रीय संचार राज्य मंत्री संजय धोत्रे का वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद भेंटकर हुआ स्वागत

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री संजय धोत्रे का वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद भेंटकर हुआ स्वागत

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने भेंट किया श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद
वाराणसी। भारत सरकार के संचार, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे के वाराणसी आगमन पर लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डाक विभाग, टेलीकॉम एवं बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री श्री धोत्रे ने वाराणसी में चल रही विभिन्न योजनाओं का जायजा भी लिया और यहाँ से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने संचार राज्य मंत्री को इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद भी भेंट किया। गौरतलब है कि डाक विभाग, वाराणसी द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से पूरे देश भर में कहीं भी श्री काशी विश्वनाथ का प्रसाद भेजने की सुविधा है। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल इलाहाबाद सुवेन्दु स्वाइन, जीएम बीएसएनएल वाराणसी केपी सिंह, प्रवर डाकघर अधीक्षक वाराणसी पूर्वी मंडल सुमित कुमार गाट, डाक अधीक्षक वाराणसी पश्चिमी मंडल राम मिलन सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।