Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रहना में पेड़ पर लटकी मिली लाशः सनसनी

रहना में पेड़ पर लटकी मिली लाशः सनसनी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना में आज एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से जहां सनसनी फैल गई वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई तथा सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों ने बडे़ पुलिस अधिकारी के नहीं आने पर पुलिस को लाश पेड़ से नहीं उतारने दी है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना निवासी करीब 35 वर्षीय युवक देवकीनन्दन पाठक पुत्र पन्नालाल पाठक की लाश आज गांव के पास जंगल में एक शहतूत में पेड पर लटकी मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया और खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक का गांव के ही कुछ लोगों से कल पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था और आज उसकी लाख पेड पर लटकी मिली है। मौके पर मृतक का मोबाइल व चप्पलें भी पड़ी मिली हैं लेकिन घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं कि मृतक की हत्या की गई है या आत्महत्या लेकिन लोगों में चर्चायें हत्या किये जाने की हैं। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव पेड़ पर ही लटका था और ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक पुलिस के आला अधिकारी नहीं आयेंगे तब तक वह शव नहीं उतारने देंगे।