Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाकू से घायल करने की शिकायत पर, महिला से दुष्कर्म का प्रयास

चाकू से घायल करने की शिकायत पर, महिला से दुष्कर्म का प्रयास

कानपुर दक्षिण। जूही बारादेवी में मकान के विवाद में दबंग पिता-पुत्र ने दम्पति को पीटा और उनके बेटे को चाकू से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी तो गुस्साए दबंगों ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई है।
जूही बारादेवी निवासी युवक फालिज की समस्या से पीड़ित है। उसने बताया कि चार माह पहले उनसे पप्पू सिंह से मकान खरीदा था, लेकिन मकान के ऊपर रहने वाले परिवार का मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर शुक्रवार को उन्होंने छत पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे उनके कमरे की छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि घर के लोगों को क्षति नहीं हुई। इसका विरोध करने पर राजेन्द्र व बेटा अंकुर घर मे घुस कर लाठी डंडो से हमलाकर पति पत्नी को पीटने लगे। मॉ बाप को पिटता देख 13 साल के बच्चे ने बचाने का प्रयास किया तो राजेन्द्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे बच्चे के दाएं हाथ में गहरा घाव हो गया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ किदवई नगर थाने में तहरीर दी। आरोप है की पुलिस ने चाकू मारने की जगह प्रॉपर्टी विवाद में मारपीट बता एनसीआर लिख दी। आरोप है कि मंगलवार को वह किसी काम से निकले थे तभी राजेन्द्र घर में जबरन घुस आया और पत्नी को अकेली पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीआईजी से की।