Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने पकड़ी 5 लीटर कच्ची शराब

पुलिस ने पकड़ी 5 लीटर कच्ची शराब

शिवली कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी 5 लीटर कच्ची शराब, पकड़े गए व्यक्ति के पास से कच्ची शराब बनाने के उपकरण व भट्टी बरामद की, पुलिस ने भेजा जेल। शिवली कोतवाली के एचसीपी नन्हेलाल ने बताया कि एचसीपी नरेंद्र के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में जा रहे थे तभी मुखबिर की सूचना मिली कि शिवली कस्बे के बाहर लंका मैदान के पीछे झाड़ियों में कच्ची शराब उतार रहा है तभी मौके पर पहुँच कर 5 लीटर कच्ची शराब के साथ व शराब भट्टी के साथ पकड़ लिया। वही कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक गोरे लाल पुत्र राजेन्द्र कुमार दुबे शंकर नगर को जेल भेज दिया गया है।