Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैलाशानंद को महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया

कैलाशानंद को महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया गया

हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दक्षिण काली मंदिर चंडी घाट से होते हुए निरंजनी अखाड़े तक पेशवाई निकाली गई जिसमें कैलाशानंद जी के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए व ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते दिखे। आपको बता दें अग्नि अखाड़े के मंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज को विवादों के बीच वैदिक विधि विधान नियम पद्धति के अनुसार पट्टा अभिषेक किया गया व निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद के रूप में विभूषित किया। 13 अखाड़ों के श्री महंतों ने चादर ओढ़ाकर उन्हें निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी से विभूषित किया। देश भर से कैलाशानंद महाराज के भक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचे और आपको बताते चले कि उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा पहुंची। उन्होंने आचार्य महामण्डेलश्वर कैलाशानद गिरी के पट्टाभिषेक समारोह में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता विकास तिवारी, नरेश शर्मा, ओम प्रकाश जमदग्नि आदि भी पट्टाभिषेक समारोह में उपस्थ्ति रहे। सभी ने अखाड़ा परम्परा के अनुसार आचार्य महामण्डलेेश्वर की चादर विधि की।
राज्यपाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए समस्त अखाड़ा संतो को मकर संक्रांति की शुभकामनायें दी। उन्होंने स्वामी कैलाशानंद महाराज से आचार्य महामण्डलेश्वर के पद पर आसीन होने महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरि को बधाई दी। श्रीमती मौर्य ने मकर संक्रांति पर्व पर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संत परम्परा भारत की प्राचीन परम्परा है। युवाओं को अपने धर्म और संस्कृति को अपनाकर नव भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। संतो का सम्मान हमारी सनातन परम्परा है, जो भारत को अन्य देशों से अलग और विशेष बनाती है। उन्होंने नव वर्ष में सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कोरोना मुक्त भारत की प्रार्थना मां गंगा से की।
कार्यक्रम में अखाड़ों के संत महात्मा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए विश्व हिंदू परिषद से दिनेश, केंद्र धर्माचार्य प्रमुख अशोक तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, दिल्ली बीजेपी पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी अन्य बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।