Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिटी प्लाजा में मारपीट

सिटी प्लाजा में मारपीट

2017.04.22 09 ravijansaamna
थाना उत्तर में तहरीर देते दुकानदार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौडी़। नगर के व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स सिटी प्लाजा में कपड़े बदलने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। दुकानदार ने कुछ युवकों के विरूद्व थाना पुलिस को तहरीर दी है। घटनाक्रम के अनुसार आज देर शाम को सिटी प्लाजा स्थित एक गारमेंट की दुकान पर दो युवक पूर्व में खरीदे गए कपड़ों को बदलने के लिए पहुंचे। इसी दरम्यान दुकानदार रविद्र सिंह विष्ट और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक मारपीट करने वाले लोग मौके से रफुचक्कर हो गए। दुकानदार ने घटना के संबंध में थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है।