कानपुर नगर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के सभागार में 25-25 के दो बैच मे चन्द्र प्रकाश अवस्थी, उपनिदेशक उद्यान, कानपुर मण्डल, कानपुर की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम रविचन्द्र जयसवार, व0उ0नि0 द्वारा उद्यान विभाग अन्तर्गत जनपद में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान किया। तत्पश्चात उद्यान विभाग के एच0ओ0डी0 डा0 ए0के0 दुबे द्वारा वैज्ञानिक विधियों से शाकभाजी बुवाई व तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन के बारे मे कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 अभिमन्यु ने फसल सुरक्षा औद्यानिक फसलों के कीट व्याधि एवं उनके उपचार आदि पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण में डा0 ए0पी0 सिंह एग्रोनामिस्ट जैन इरीगेशन ने फसलों मे सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के बारे मे कृषकों को अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार कृषक कम लागत मे अधिक से अधिक फसल उत्पादन ले सकते हैं। तदपश्चात डा0 बी0के0 त्रिपाठी वैज्ञानिक उद्यान विभाग सी०एस०ए० कानपुर ने जैविक खेती खेती के बारे मे कृषकों को बताया। डा० अखिलेश मिश्रा ने दलहनी फसलों के बारे मे कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त मे सी0पी0 अवस्थी, जिला उद्यान अधिकारी कानपुर नगर ने प्रशिक्षण मे प्रतिभाग करने वाले कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किये।
Home » मुख्य समाचार » एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक की अध्यक्षता में किया गया
Jansaamna