Saturday, May 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » CDO की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन बालभवन के सभागार में आयोजित हुआ

CDO की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन बालभवन के सभागार में आयोजित हुआ

कानपुर नगर। मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील के अन्तर्गत सम्पूर्ण समधान दिवस का आयोजन बालभवन के सभागार में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुयी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। सम्पूर्ण समधान दिवस में आज जलकल की 05, पुलिस की 32, राजस्व की 21, विद्युत की 05, केडीए की 10, नगर निगम की 25 सहित अन्य विभागों की कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिनके निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
सम्पूर्ण समधान दिवस में मो0 बसीम आवास विकास निवासी के द्वारा विद्युत कामर्शियल कनेक्शन दिये जाने तथा हामीद हुसैन के द्वारा विद्युत बिल अधिक होने की शिकायत पर अधिशाषी अभियन्ता केस्को को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये। मसवानपुर निवासी राधिका देवी की मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की शिकायत पर एस0एच0ओ0 कल्याणपुर तथा बाबूपूरवा निवासी बानो ने कुछ लोगों द्वारा परेशान करने की शिकायत पर एस0एच0ओ0 बाबूपूरवा को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बर्रा-2 निवासी नानक चन्द्र की निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर सचिव केडीए को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने मेहरबान सिंह का पूरवा निवासी एक फरियादी की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर तहसीलदार सदर को मौके पर पैमाईस किये जाने के निर्देश दिये। बंगाली मोहाल निवासी एक फरियादी की मोहल्ले की गन्दगी एवं कूडा एकत्र होने की शिकायत पर नगर निगम को तत्काल सफाई कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समधान दिवस में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर पूजा यादव सहित केडीए, नगर निगम, विद्युत, पुलिस एवं अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।