Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसकी सफलता के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्रीने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा “ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम कीसफलता का हम सभी ने उल्लास मनाया है। उनकी असाधारण ऊर्जा और जुनून पूरीश्रृंखला दौरान परिलक्षित हुआ है। साथ ही उनकी जीत की उत्कृष्ट अभिलाषा, उल्लेखनीय साहस और दृढ़ता भी सब ने देखी है। पूरी टीम को मेरी ओर से बधाई!भविष्य की और अधिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनायें।