Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी की समस्या को लेकर लगाया जाम

पानी की समस्या को लेकर लगाया जाम

2017.04.24 12 ravijansaamnaनगर आयुक्त ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड पीपल वाली गली के समीप पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों द्वारा जाम लगा दिया गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने लोगांे को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उत्तर क्षेत्र कोटला रोड के समीप पीपल वाली गली के वाशिंदे कई दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिलने के कारण बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे थे। आज लोगों का धैर्य जबाब दे गया। लोगों की माने तो पहले तो क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप है। उस पर भी यदा कदा पानी आता भी है तो गंदा एवं बदबूदार जिससे लोगों में सक्रामक बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कई बार निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो लो सड़क पर उतर आए। लोगों ने कोटला रोड पर जाम लगा दिया। जिससे क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मौके पर पहुंचे निगम अफसरों ने लोगों को समझा- बुझा कर जाम खुलवाया।