Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला योजना समिति की 19 मार्च को होगी बैठक

जिला योजना समिति की 19 मार्च को होगी बैठक

कानपुर देहात। राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उत्तर प्रदेश/ जनपद प्रभारी मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिनांक 19 मार्च 2021 को सायं 5 बजे जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन होगा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्रस्तावित जिला योजना को अनुमोदित किये जाने हेतु विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में सांसद, विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ आदि अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेगे।