Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिलाध्यक्ष का कृत्य अति निंदनीय

भाजपा जिलाध्यक्ष का कृत्य अति निंदनीय

जिलाध्यक्ष को नहीं घुसने देंगे किसी भी कार्यक्रम में-मीना वार्ष्णेय
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा की गई सार्वजनिक अपमानजनक भाषा एवं बदतमीजी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना वार्ष्णेय ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा में महिलाओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान एवं सम्मान दिया जाता है जिसके कारण आज भाजपा में महिलाओं की भरपूर भागीदारी है। तथा वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन की जिलाध्यक्ष के साथ जो घटना की है वह अति निन्दनीय है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से अगले सप्ताह लखनऊ में महिलाओं का प्रतिनिधि मण्डल मिलकर जिलाध्यक्ष को पद से तत्काल हटवाने का प्रयास करेगा साथ ही संगठन के होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष को नहीं घुसने दिया जायेगा इसके लिए सम्पूर्ण जिले की महिला अखिलेश गुप्ता के साथ न्याय की लडाई में एक साथ खड़ी रहेंगी।