Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलने से महिला की मौत

जलने से महिला की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सीहूपुर निवासी राम शंकर सचान के पुत्र आशीष की पत्नी रेणुका बीती रात गम्भीर रूप से जलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता विजय सिंह निवासी सजेती ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की उसकी पुत्री रेणुका को ससुराली जनों ने दहेज के लिये जला कर मार दिया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।