Monday, September 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवीपुर में घर से हजारों की चोरी

नवीपुर में घर से हजारों की चोरी

2017.05.03 09 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा नवीपुर में बीती रात्रि को अज्ञात चोर मकान के ताले चटकाकर हजारों रूपये कीमत का माल चोरी कर ले गये। छोटा नवीपुर निवासी राजपाल ठेकेदार पुत्र ईदू खां ने मौहल्ला में ही अपना दूसरा मकान बनवाया है जिसमें बीती रात्रि को घर पर कोई नहीं था और चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर के ताले चटकाकर करीब 30 हजार रूपये कीमत का घरेलू सामान चोरी कर ले गये। घटना की खबर से खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।