Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उधारी मांगने पर दो पक्षों में मारपीट

उधारी मांगने पर दो पक्षों में मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित हनुमार मन्दिर के पास उधारी मांगने पर दो पक्षों में  मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ, जिससे कई राहगीरों के अलावा एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मुहल्ला जवाहर नगर पूर्वी निवासी सर्वेश सचान उर्फ लल्लू ने स्थानीय पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसने पड़ोसी राजेन्द्र भदौरिया के पुत्र रामू सिंह को दस हजार रूपये उधार दिये थे। आज दोपहर उधारी मांगने पर रामू गाली गलौज करने लगा विवाद बढ़ने पर उसने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मेरा सर फट गया और शरीर में भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।