Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो बच्चों की माँ नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर

दो बच्चों की माँ नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली थाना अन्तर्गत दो बच्चों की माँ नगदी व जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई। पीड़ित पति ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दे कि शिवली थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी को शिवली नगर पंचयात निवासी शलभ द्विवेदी पुत्र उमेश कुमार द्विवेदी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि घर में रखे 30 हजार रुपये व लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात अपने साथ लेकर फुर हो गयी है साथ में 10 वर्षीय बेटी व 8 वर्षीय बेटी को भी ले गयी है। शिवली कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और जांच की जा रही है।