Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अग्नि पीड़ितों को चेक वितरित

अग्नि पीड़ितों को चेक वितरित

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उपजिलाधिकारी कार्यालय में आज दोपहर एसडीएम सुखबीर सिंह यादव द्वारा ग्राम दामोदरपुर (सरैयां) निवासी विवेक की पत्नी मेनका देवी को पैतालिस सौ रूपये की चेक, रामनाथ के पुत्र अरूण कुमार को पन्द्रह हजार रूपये की चेक मण्डी समिति अग्निकांड योजना के अन्तर्गत दी गई। ज्ञात हो कि बीते 23 अपै्रल को गेहूँ के खेत में आग लगने से मेनका की डेढ़ बीघा व अरूण की ढ़ाई बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई थी। मण्डी समिति बरीपाल के प्रधान लिपिक शशेन्द्र अवस्थी ने ग्राम छांजा (रायपुर) निवासी शिव प्रसाद पाण्डेय को बारह हजार रूपये की चेक सौंपी बीते अप्रैल माह में अरहर के खेत में आग लगने से इनकी चार बीघा अरहर जलकर बर्बाद हो गई थी। शेष पीड़ितों को भी जल्दी चेक वितरित होगी।