Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सौ पेटी अवैध शराब पकड़ी चालक और क्लीनर भी धरे गये

सौ पेटी अवैध शराब पकड़ी चालक और क्लीनर भी धरे गये

2017.05.09 07 ravijansaamna
आबकारी अधिकारियों के साथ मौजूद आरोपी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुखविर की सूचना के आधार पर हुई एक कार्रवाई के दौरान जिले के आबकारी विभाग ने सौ पेटी अवैघ शराब बरामद की। शराब हाथरस निवासी एक ट्रक चालक से बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और क्लीनर भी पकड़े गए। घटनाक्रम के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी डीएन सिंह को किसी मुखविर ने कानपुर की ओर जा रहे एक ट्रक में अवैध शराब होने की जानकारी दी। सूचना के आधार पर खुद आबकारी अधिकारी एवं उनके अधीनस्थों ने टूण्डला टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक संख्या यूपी-82-टी-3468 को रोकने की कोशिश की तो ट्रक पचोखरा की ओर भागने लगा। आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर ट्रक को उसायनी के नजदीक धर दबोचा। तलाशी के दौरान ट्रक की केबिन के पीछे बनाए गए खास कम्पार्टमेंट में छिपा कर रखीं गई। आॅफिसरर्स चाॅइस ब्रांड की एक सौ पेटी अवैघ शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सहित संजीव कुमार, संजय कुमार, वैभव शर्मा, आशीष कुमार और अवनीश आदि शामिल रहे।