Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न

कुरारा,हमीरपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई तथा निराश्रित विधवा महिला पेंशन के लाभार्थियों के चयन को लेकर दिशा निर्देश दिये गए। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत पात्र लोगो को लाभ दिलाने के लिये नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाए। पति की मृत्यु के उपरांत महिला पेंशन के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर लाभ दिलाने का कार्य करना है। इस बैठक में जिला प्रोबेशन कार्यालय से दीप्ति अग्निहोत्री, जया बाजपेयी, गरिमा ओमर, विनय सिंह सेंगर, शिवबाबू तथा नगर पंचायत के लिपिक जगपाल बाबू, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री रजनी, शिक्षा विभाग से नीलम गुप्ता, प्रीति आदि मौजूद रही।